twitter
    Find out what I'm doing, Follow Me :)
Showing posts with label चमकना. Show all posts
Showing posts with label चमकना. Show all posts

Saturday, 28 August 2010

रात अभी भी बाकी है ...!

ये रात अभी भी बाकी है ,
कुछ काम अभी भी बाकी हैं |
ये बात बहुत है छोटी सी ,
और दुनिया बदलना बाकी है |
पर दुनिया कि क्या बात करें , अभी
खुद को ही बदलना बाकी है ;
हम खड़े तो थे इस पार मगर ,
मीलों तक चलना बाकी है ;
ये रस्ता बहुत है संकरा सा , मगर
दुनिया को दिखाना बाकी है
पर दुनिया कि क्या बात करें ,
खुद भी तो चलना बाकी है |
ये रात अभी भी बाकी है ,
दिन को भी निकलना बाकी है
सूरज का चमकना बाकी है , और
किरणों का बिखरना बाकी है ...!
                  
                             -- अक्षय ठाकुर "परब्रह्म" 
 
Vote for me now!